विश्व पर्यावरण दिवस पर मुर्राम कला में पौधारोपण

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पर्यावरण दिवस पर मुर्राम कला में पौधारोपण


रामगढ़, 05 जून (हि.स.)। वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति और वन सुरक्षा समिति मुर्राम कला के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण प्रेमी ओम प्रकाश महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को मुर्राम कला वन परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में पेड़ों पर रक्षासूत्र बांध कर पेड़ो को बचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस अवसर पर पाैधारोपण, स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियों के जरिए लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि डीएमएफटी फंड से मुर्राम कला वन परिसर में भव्य पार्क का निर्माण कराया जाएगा, बताया कि रामगढ़ शहर के नजदीक होने से यह लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा, यहां टूरिस्ट भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। इसका लाभ मुर्राम कला एवं आस-पास के गांवों के लोगों को भी मिलेगा।

कार्यक्रम में वन समिति के दामोदर महतो, वार्ड पार्षद रमेश कुशवाहा, चिन्तामणि पटेल, अर्चना महतो, मनोज महतो, मिथलेश महतो, रमेश महतो, विजय कुशवाहा, लाजवंती देवी, सुनीता कुमारी, दीपक कुमार, चेतलाल महतो, दिनेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story