सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्लेसमेंट ड्राइव में तीन छात्र चयनित

WhatsApp Channel Join Now
सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्लेसमेंट ड्राइव में तीन छात्र चयनित


रांची, 25 जून (हि.स.)। सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची में गुरुवार को शारदा इन्फ्रासोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज के 51 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें चयन प्रक्रिया के बाद तीन विद्यार्थियों का चयन किया गया।

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद तीन चयनित छात्र-छात्राओं में नितीश कुमार (अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव), रिया कुमारी (बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव) और साक्षी राय (कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव) के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक ऋषभ सिंघानिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास भी आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद नितीश कुमार का चयन अकाउंट्स एग्जीक्यूटिव, रिया कुमारी का बैक ऑफिस एग्जीक्यूटिव और साक्षी राय का कस्टमर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव पद के लिए किया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ फादर अजय मिंज, कंपनी के प्रबंध निदेशक ऋषभ सिंघानिया, निदेशक (एचआर) स्नेहा सिंघानिया, प्लेसमेंट अधिकारी तीर्थजीत, कॉलेज प्रशासन, कंपनी प्रतिनिधि सहित बडी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story