एसयूबी में 19 अगस्त को पिक्सल स्पंदन का आयाेजन, पोस्टर लॉन्च

WhatsApp Channel Join Now
एसयूबी में 19 अगस्त को पिक्सल स्पंदन का आयाेजन, पोस्टर लॉन्च


रांची, 30 जुलाई (हि.स.)। विश्व फोटोग्राफी दिवस-2026 के अवसर पर सरला बिरला यूनिवर्सिटी (एसबीयू) के फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन एवं शटरबग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय विशेष फोटोग्राफी इवेंट पिक्सल स्पंदन का पोस्टर गुरुवार को लॉन्च किया गया।

आइज बिहाइंड द लेंस, हार्ट बिहाइंड द शटर थीम पर आधारित यह आयोजन 19 और 20 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में होगा।

पोस्टर का विमोचन यूनिवर्सिटी के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक और कुलपति प्रो सी जगनाथन ने संयुक्त रूप से किया।

एसयूबीएसयूबी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में अनीमेष बागची ने बताया कि आयोजन के दौरान फोटोग्राफी इंडस्ट्री के अनुभवी विशेषज्ञों की ओर से सेमिनार और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यार्थियों को प्रेस, प्रोफेशनल और फ्रीलांस फोटोग्राफी की तकनीकों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि नेचर, ट्राइबल कल्चर और अपनी रांची विषयों पर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एक से 16 अगस्त 2026 (शाम पांच बजे तक) होगा।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार एसबी डांडीन, फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डीन अजय कुमार, विभागाध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस अजय कुकरेती, डॉ नंदिनी सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के डीन, डिप्टी रजिस्ट्रार एवं फैकल्टी सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story