पारस एचईसी हॉस्पिटल में मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस

WhatsApp Channel Join Now
पारस एचईसी हॉस्पिटल में मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस


रांची, 26 सितंबर (हि.स.)। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना था। इस दौरान मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी दवा उपलब्ध कराने में फार्मासिस्टों की भूमिका पर चर्चा की गई।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि दवाओं के सही चयन, सुरक्षित उपयोग, उचित खुराक और मरीजों को दवाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में फार्मासिस्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मौके पर फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ नीतेश कुमार ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में फार्मासिस्टों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है।

बदलते स्वास्थ्य परिदृश्य में उनकी जिम्मेदारियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में फार्मासिस्टों को आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण और बेहतर कार्य अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। कार्यक्रम में अस्पताल के फार्मेसी विभाग के फार्मासिस्ट, स्वास्थ्यकर्मियों सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story