प्रो एमएल श्रॉफ की जयंती पर एसबीयू में फार्मा अन्वेषण का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
प्रो एमएल श्रॉफ की जयंती पर एसबीयू में फार्मा अन्वेषण का आयोजन


रांची, 19 मार्च (हि.स.)। नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे के अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) फार्मेसी विभाग की ओर से गुरूवार को रांची में फार्मा अन्वेषण नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फादर ऑफ फार्मेसी प्रो एमएल श्रॉफ की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया और झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के कार्यकारी सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने पीसीआई पंजीकरण, फार्मासिस्ट की भूमिका की चर्चा की। माैके पर विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों की ओर से प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।

वहीं झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल के निबंधक प्रशांत कुमार पांडेय ने छात्रों को निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। बीआईटी मेसरा के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के प्रो के जयराम कुमार ने पारंपरिक चिकित्सा, शोध, नवाचार और पेशेवर नैतिकता पर बल दिया।

वहीं कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने फार्मा इकोसिस्टम, शोध की आवश्यकता, नियामक संस्थाओं की भूमिका और ई-प्रिस्क्रिप्शन जैसी आधुनिक व्यवस्था पर विचार व्यक्त किया। कुलपति प्रो सी जगनाथन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति, सहयोगात्मक और परिणाम आधारित शोध एवं मूल्य आधारित शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा, निशा कुमारी सिंह, संतोष कुमार, अंजली मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story