सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन


देवघर, 20 अगस्त (हि.स.)। सारठ प्रखंड अंतर्गत नारगी मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में संगम रवानी (54) की मौत के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वाहन चालक और मालिक से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। मुआवजे को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जुटती गई और आक्रोश बढ़ता जा रहा था।

इसी बीच सारठ विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतक के परिजनों को रोड मुआवजा, अंबेडकर आवास और पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

विधायक प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों को राहत मिली। साथ ही मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की दिशा में पहल की गई, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

मौके पर कुकराहा पंचायत के मुखिया महादेव सिंह, राजेश यादव, मुखिया सागर मंडल, अरुण रवानी, रूपेश रवानी और नेपाल चंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story