ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले में लोगों ने की जमकर खरीदारी, उठाया झूले का आनंद

WhatsApp Channel Join Now
ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले में लोगों ने की जमकर खरीदारी, उठाया झूले का आनंद


ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले में लोगों ने की जमकर खरीदारी, उठाया झूले का आनंद


ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले में लोगों ने की जमकर खरीदारी, उठाया झूले का आनंद


रांची, 16 जुलाई (हि.स.)। राजधानी रांची के धुर्वा में ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा में गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड रही। इस अवसर पर लगे मेले में रांची सहित आसपास के लोगों ने जमकर अपनी पसंदीदा वस्तुओं की खरीदारी की।

मेला में बडे और बच्चेे के झूले भी लगे हैं, जहां लोगों ने आनंद उठाया। इसके अलावा मौत कुआं, खाने-पीने की चीजों की दुकानें, खिलौने, अस्त्र-शस्त्र की दुकानें, बर्तन, घर के सजावट की सामग्री दुकानें सहित हजारों दुकानें लगी हैं जहां लोग जी भर के खरीदारी करते दिखे। इसके अलावा मेला में विलायती चूहे की भी बिक्री हो रही है। इसके प्रति जोडे की कीमत 1200 रुपये है।

800 रुपये प्रति पीस बिका तोता

मेला में रंग-बिरंगी चिडियां बेचने वाले भी पहुंचे। मेले में एक तोता की कीमत 800 रुपये थी, जबकि अन्य छोटी और रंग-बिरंगी चिडिया 600 रुपये में एक जोडे की दर से बिक्री की गई। वहीं मेला में पप्पी (कुत्ता का बच्चा) की भी बिक्री हो रही थी। जर्मन सेफर्ड नस्ल के पप्पी की कीमत 18500 रुपये थी।

450 से 8500 रुपये की तलवार

मेला में परंपरागत अस्त्र-शस्त्रों की भी दुकानें लगी हैं। इन दुकानों पर तलवारों की कीमत 450 से 8500 रुपये थी। वहीं तलवार में घोडावाला शील्डा नामक शानदार कवर वाले तलवार की कीमत 3500 रुपये थी। मेला में टैटू बनाने वाले कलाकार भी दिखे। ये कलाकार लोगों से टैटू के लिए प्रति शब्द २० रूपये ले हैं।

इस बार दुकानों से लिए गए अधिक पैसे

मेला में खिलौना बेचनेवाले एक दुकानदार ने बताया कि इस बार उनसे 2500 रुपये लिए गए हैं, जबकि पिछले वर्ष उनसे 1500 रुपये लिए गए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story