जनता पेट्रोल पंप की लाइन में, पूंजीपति फायदे में : विनोद

WhatsApp Channel Join Now
जनता पेट्रोल पंप की लाइन में, पूंजीपति फायदे में : विनोद


रांची, 15 मई (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने राजधानी की पेट्रोल पंपों पर लगी लोगों की भीड और लंबी कतार पर विपक्ष पर निशाना साधा है।

उन्होंने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि जनता लाइन में लगी हुई है, जबकि इस तरह की स्थिति से पूंजीपति सबसे ज्यादा फायदे में हैं।

उन्होंने कहा कि आम जनता को राहत देने के बजाय लगातार संकट, महंगाई और असुरक्षा की स्थिति में धकेला जा रहा है। आज देश का मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, युवा और छोटे व्यापारी सभी आर्थिक दबाव और अस्थिरता से जूझ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद जनता को राहत नहीं दी गई, जबकि तेल कंपनियां रिकॉर्ड मुनाफा कमा रही हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story