सीसीएल के नि:शुल्क जांच शिविर में 165 लोगों की जांच
रांची, 20 मई (हि.स.)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के जन आरोग्य केन्द्र, गांधीनगर की ओर से बुधवार को शांति सदन, सिलीदीरी बस्ती में बुधवार को नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
अर्पिता महिला मंडल के अध्यक्ष प्रीति सिंह और गांधीनगर सीसीएल के सीएमओ इंचार्ज डॉ भरत सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 165 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
इस दौरान खास तौर पर हिमोग्लोबिन, ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन की नि:शुल्क जांच की गई। इसके साथ ही अन्य सामान्य और मौसमी बीमारियों का उपचार कर मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाओं का भी वितरण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज), डॉ अनिता होरो, डॉ दीपक सिंह, डॉ सत्यप्रकाश रंजन, डॉ शिल्पी झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

