डीए-डीआर की बढ़ी दरों की घोषणा नहीं होने पर डाक-आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन का धरना

WhatsApp Channel Join Now
डीए-डीआर की बढ़ी दरों की घोषणा नहीं होने पर डाक-आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन का धरना


रांची, 14 अक्टूबर (हि.स.)। महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) की बढ़ी हुई दरों की घोषणा तथा भुगतान आदेश जारी नहीं होने के विरोध में ऑल इंडिया पोस्टल-आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन ने बुधवार को रांची के शहीद चौक पर धरना-प्रदर्शन किया।

केंद्रीय मुख्यालय के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स की नाराजगी सामने आई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से जल्द डीए-डीआर की घोषणा कर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

इस अवसर पर एसोसिएशन के राज्य सचिव एमजेड खान ने कहा कि पिछले कई वर्षों से दुर्गापूजा से पहले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की बढ़ी हुई दरों की घोषणा कर दी जाती थी। इसके बाद भुगतान का आदेश भी जारी होता था। इस बार घोषणा और भुगतान आदेश जारी नहीं होने से कर्मचारियों तथा पेंशनर्स में असंतोष है।

धरना के दौरान वर्ष 2021 से संबंधित 18 महीने के बकाया महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का भुगतान अब तक नहीं किए जाने पर भी नाराजगी जताई गई।

प्रदर्शन के बाद एसोसिएशन की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री को ईमेल भेजकर महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की बढ़ी हुई दरों की घोषणा करने तथा भुगतान आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया।

प्रदर्शन में एमजेड खान, केडी राय व्यथित, त्रिवेणी ठाकुर, त्रिलोकी नाथ साहू, सैयद अख्तर शाह, जयनारायण प्रसाद, जयराम प्रसाद, इसाक मिंज, हसीना ग्रेस तिग्गा और अनिल नवीन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760867 Articles

Share this story