पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन का जल्द होगा भुगतान : इरफान

WhatsApp Channel Join Now
पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन का जल्द होगा भुगतान : इरफान


रांची, 03 अक्टूबर (हि.स.)।

मंत्री डाॅ इरफान अंसारी ने कहा कि पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन के शीघ्र भुगतान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही जल्द ही पीडीएस डीलरों के बकाया कमीशन का भुगतान होगा। उन्होंने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एक वर्ष के कमीशन की राशि राज्य को उपलब्ध कराई गई है। उसके आधार पर भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। शेष बकाया राशि के लिए केंद्र सरकार से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इस संबंध में केंद्र को पत्र भी भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के सात माह के लंबित कमीशन के भुगतान को लेकर विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य के 25 हजार से अधिक पीडीएस डीलर सार्वजनिक वितरण व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके माध्यम से लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचता है। इसलिए उनके कमीशन का समय पर भुगतान जरूरी है। इरफान अंसारी ने डीलर एसोसिएशन के बयानों पर समस्याओं का समाधान बातचीत के जरिए करने पर जोर दिया। उन्होंने डीलरों से सीधे विभाग से बात करने की अपील की। मंत्री ने कहा कि छह अक्टूबर को विभागीय स्तर पर महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें डीलरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story