स्वास्थ्य शिविर में 121 मरीजों की हुई जांच

WhatsApp Channel Join Now
स्वास्थ्य शिविर में 121 मरीजों की हुई जांच


रामगढ़, 08 अप्रैल (हि.स.)। जिले में टीबी (क्षय) रोग मुक्त भारत अभियान लगातार चल रहा है। जिला क्षय रोग पदाधिकारी के निर्देश पर 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत बुधवार को मांडू प्रखंड के बसंतपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस शहर में 121 मरीजों की जांच की गई। इस कार्यक्रम में शामिल स्वास्थ्य संगठन के परामर्शदाता ने बताया कि शिविर में उच्च जोखिम वाले लोगों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई है। इसमें रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, एचआईवी और छाती का एक्स-रे के माध्यम से जांच किया गया है। संभावित क्षय रोग मरीजों की जांच के बाद उन्हें पोषण आहार भी प्रदान किया गया। ताकि उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो सके।

कार्यक्रम में एसटीएस पंकज कुमार, सीएचओ शगुफ्ता यासमीन, टेक्नीशियन मनु कुमार, मुखिया सरिता देवी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story