रांची में निःशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन, 60 मरीजों ने लिया लाभ

WhatsApp Channel Join Now
रांची में निःशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन, 60 मरीजों ने लिया लाभ


रांची, 15 अप्रैल (हि.स.)। स्वर्गीय डॉ. लालचंद बगड़िया के 22वें निर्वाण दिवस के अवसर पर बुधवार को डॉ. लालचंद बगड़िया एक्युप्रेशर संस्थान की ओर से कचहरी रोड स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में एक दिवसीय निःशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

संस्थान के थेरेपिस्ट एवं शिविर के संयोजक प्रदीप कुमार चौधरी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि सुबह 6 बजे से शाम तक चले इस शिविर में कुल 60 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में आए मरीजों ने मुख्य रूप से जोड़ों के दर्द, माइग्रेन, यूरिक एसिड, कमर और घुटने के दर्द, सायटिका, महिलाओं से संबंधित रोगों तथा फ्रोजन शोल्डर जैसी समस्याओं का उपचार कराया।

इस आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के 27 प्रशिक्षित थैरेपिस्टों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने नि:स्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करते हुए उन्हें उपचार प्रदान किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सक, मरीज एवं अन्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story