पासवा ने डोरंडा क्षेत्र में लगाए 51 पौधे

WhatsApp Channel Join Now
पासवा ने डोरंडा क्षेत्र में लगाए 51 पौधे


रांची, 31 जुलाई (हि.स.)। पब्लिक स्कूल्स एंंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के तत्वावधान में चल रहे पौधारोपण अभियान के तहत शुक्रवार को डोरंडा के छप्पन सेट क्षेत्र में 51 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान का नेतृत्व पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने किया।

इस अवसर पर संजीत यादव, अभिषेक साहू, मेंहुल दूबे, लाल मनोज नाथ शाहदेव एवं बच्चा तिवारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस मौके पर आलोक कुमार दूबे ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को हर वर्ष कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। पासवा का यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story