रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Channel Join Now
रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


रांची , 08 अक्टूबर (हि.स.)। लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास के संस्थापक रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर रांची विधानसभा क्लब हाउस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर दिवंगत रामविलास पासवान एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि रामविलास पासवान का जीवन सामाजिक न्याय, समानता, गरीबों के अधिकार और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और संघर्ष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय एवं विकास पहुंचाने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास झारखंड प्रदेश प्रधान महासचिव विकास रंजन जी उर्फ पप्पू सिंह जी, प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी, प्रदेश प्रकोष्ठों के नेता एवं पदाधिकारी तथा विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story