झारखंड कांग्रेस के वरीय नेता गुलफाम मुजीबी के निधन पर पार्टी नेताओं ने जताया शोक

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड कांग्रेस के वरीय नेता गुलफाम मुजीबी के निधन पर पार्टी नेताओं ने जताया शोक


रांची, 24 जून (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष और झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ गुलफाम मुजीबी के असामयिक निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा शोक व्यक्त की है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शोक प्रकट करते हुए गुलफाम मुजीबी के निधन को कांग्रेस परिवार और झारखंड की सामाजिक-राजनीतिक के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। साथ ही प्रदेश प्रभारी के राजू ने भी डॉ मुंजीबी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि डॉ गुलफाम मुजीबी जीवनभर कांग्रेस की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, अल्पसंख्यक समाज सहित समाज के सभी वर्गों की आवाज़ को बुलंद करने और सामाजिक न्याय और भाईचारे की भावना को सशक्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सार्वजनिक जीवन संघर्ष, सादगी, ईमानदारी और सेवा की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण था।

उन्होंने कहा कि डॉ मुजीबी हमारे संघर्ष के सच्चे साथी थे। उनका व्यवहार अत्यंत सरल, सहज और मिलनसार था। वे हर कार्यकर्ता को सम्मान देने में विश्वास रखते थे और संगठन के छोटे से छोटे कार्यकर्ता की बात को गंभीरता से सुनते थे। यही कारण था कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों में समान रूप से सम्मानित और लोकप्रिय थे।

डॉ गुलफाम मुजीबी के निधन पर सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, राजेश ठाकुर डॉ प्रदीप बलमुचू, डॉ रामेश्वर उरांव, बंधु तिर्की,आलमगीर आलम, प्रदीप यादव, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ एम तौसीफ, राजन वर्मा, सुनीत शर्मा, उज्ज्वल तिवारी, डॉ राजीव नारायण प्रसाद, आलोक दूबे, डॉ राजेश गुप्ता, शशि भूषण राय, सोनाल शांति, अनवार अहमद अंसारी, रविन्द्र सिंह, जयशंकर पाठक सहित कई पार्टी नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त प्रकट किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story