स्कूलों में शुल्क वृद्धि पर कार्रवाई नहीं होने से अभिभावक नाराज

WhatsApp Channel Join Now
स्कूलों में शुल्क वृद्धि पर कार्रवाई नहीं होने से अभिभावक नाराज


रांची, 27 अप्रैल (हि.स.)। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वृद्धि और अतिरिक्त शुल्क वसूली को लेकर जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में संगठन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि फीस वृद्धि पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे अभिभावकों में नाराजगी है।

उन्होंने उपायुक्त के आश्वासन के बावजूद अभिभावकों को अब तक कोई ठोस राहत नहीं मिली है।

उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को निजी स्कूल प्रबंधन और प्रशासन के बीच बैठक प्रस्तावित थी, जिससे अभिभावकों को उम्मीद थी कि फीस वृद्धि पर नियंत्रण लगेगा और झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 का पालन सुनिश्चित होगा। लेकिन बैठक नहीं होने से अभिभावकों की उम्मीदों को झटका लगा है।

अजय राय ने आरोप लगाया कि कई निजी स्कूल 2026-27 सत्र में मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं। एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट चार्ज, कंप्यूटर फीस और अन्य मदों में अतिरिक्त राशि वसूली जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय फीस निर्धारण समिति के गठन की घोषणा के बावजूद अब तक न बैठक हुई और न किसी स्कूल पर कार्रवाई हुई। इससे अभिभावक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

संगठन ने मांग की है कि फीस समिति की तत्काल बैठक बुलाई जाए, सभी स्कूलों की फीस संरचना की जांच हो, अवैध शुल्क वसूली पर सख्त कार्रवाई हो और किताबों की बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story