समावेशी आजीविका योजना के तहत लाभुकों के बीच बंटा 2.90 करोड़ का अनुदान

WhatsApp Channel Join Now
समावेशी आजीविका योजना के तहत लाभुकों के बीच बंटा 2.90 करोड़ का अनुदान


रांची, 24 नवंबर (हि.स.)। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत पलाश–झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की ओर से रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों में आजीविका संवर्धन, महिला सशक्तीकरण और सामुदायिक विकास से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस दौरान मंगलवार को राहे प्रखंड में समावेशी आजीविका योजना के तहत 1,000 लाभुकों के बीच 2.90 करोड़ रुपये की अनुदान राशि चेक के माध्यम से वितरित की गई। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

जारी प्रेस विज्ञप्तिे के माध्यम से बताया गया कि नगड़ी प्रखंड के चेटे गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मधुमक्खी पालन, एकीकृत कृषि क्लस्टर, मुद्रा ऋण और फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान की जानकारी दी गई। हनी वैल्यू चेन परियोजना के तहत 10 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने शेयर कैपिटल जमा कर मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने में भागीदारी निभाई।

वहीं, फूलो-झानो अभियान के तहत दो महिलाओं का चयन किया गया। अनगड़ा के सिंगारी और नगड़ी संकुल स्तरीय संघों में कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। इनमें जेंडर समानता और नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों में रैलियों, नुक्कड़ नाटकों और पोषण पखवाड़े के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया गया।

पशुपालन आधारित आजीविका को प्रोत्साहित करने के लिए 1,047 बकरियों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा 106 स्वयं सहायता समूहों के कट-ऑफ और 31 ग्राम संगठनों के ट्रांजैक्शन संबंधी कार्य पूरे किए गए। आधार आधारित ई-केवाईसी अभियान में 1,132 लाभार्थियों का सत्यापन किया गया। इस अवसर ग्रामीण सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782670 Articles

Share this story