बीएफसीएल की पहल पर अयोध्या रवाना हुए 30 बुजुर्ग, करेंगे श्रीरामलला के दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
बीएफसीएल की पहल पर अयोध्या रवाना हुए 30 बुजुर्ग, करेंगे श्रीरामलला के दर्शन


बीएफसीएल की पहल पर अयोध्या रवाना हुए 30 बुजुर्ग, करेंगे श्रीरामलला के दर्शन


रामगढ़, 27 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से अधिक बुजुर्ग मंगलवार को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए।

बुजुर्गों की लंबे समय से चली आ रही धार्मिक आस्था और श्रीरामलला के दर्शन की इच्छा को पूरा करने के लिए कंपनी की ओर से विशेष यात्रा की व्यवस्था की गई।

यात्रा की शुरुआत पालू स्थित डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम से हुई। यहां से सभी बुजुर्ग बस के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना हुए। अयोध्या पहुंचकर वे प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करेंगे।

बीएफसीएल की इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना और उनके जीवन में खुशियों के विशेष पल जोड़ना है। कंपनी का मानना है कि बुजुर्गों की इच्छाओं को महत्व देना और उन्हें स्नेह, सम्मान और सहयोग देना सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस विशेष यात्रा के आयोजन में बीएफसीएल के सीनियर जीएम (सीएसआर) राकेश गुप्ता के नेतृत्व में अदिति, नितेश अग्रवाल और प्रतिष्ठा पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767887 Articles

Share this story