ऊर्जा निगम कर्मियों के लंबित वेतन का जल्द करे भुगतान : संघ

WhatsApp Channel Join Now
ऊर्जा निगम कर्मियों के लंबित वेतन का जल्द करे भुगतान : संघ


रांची, 11 सितंबर (हि.स.)। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड प्रबंधन से निगम के अधीन कार्यरत करीब 7,000 मानव दिवस और आउटसोर्स कर्मियों के लंबित वेतन और बोनस भुगतान तत्काल सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही इस पर निगम के सीएमडी के श्रीनिवासन को इसपर ठोस निर्णय लेने का आग्रह किया है।

संघ के अध्यक्ष अजय राय ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा कि यदि संघ की मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

राय ने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने में आउटसोर्स कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये कर्मी वर्षभर बिजली के खंभों, ग्रिड, फील्ड और उपभोक्ता सेवाओं में जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन समय पर वेतन और अन्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि नियमित कर्मचारियों की तरह काम लेने के बावजूद अधिकार और सुविधाओं के मामले में उन्हें आउटसोर्स कर्मी बताकर नजरअंदाज करना दोहरा रवैया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story