स्वच्छता कर्मी समाज के अनदेखे नायक : नमिता
रामगढ़, 27 मार्च (हि.स.)।
समाज के अनदेखे नायक स्वच्छता कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए इनर व्हील क्लब ने कैंटोनमेंट बोर्ड के 50 स्वच्छता कर्मियों को दस्ताने और विशेष रूप से तैयार कैप्स वितरित किया। कैप्स पर इनरव्हील का नाम और लोगो अंकित था। मौके पर क्लब की ओर से कहा गया कि ऐसे में दस्ताने और कैप जैसी छोटी-सी चीजें भी उनके लिए सुरक्षा कवच के साथ-साथ आत्मसम्मान का प्रतीक बन जाती हैं।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष नमिता श्रोफ ने कहा कि हमारे स्वच्छता कर्मी समाज के अनदेखे नायक हैं। उनका सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर सचिव जेनेशा वडेरा, कोषाध्यक्ष मेघा बगड़िया और पूर्व अध्यक्ष अनुराधा श्रोफ उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने इसकी सराहना की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

