हमारे कोयले से टाटा और बिड़ला का जल रहा चूल्हा : जयराम

WhatsApp Channel Join Now
हमारे कोयले से टाटा और बिड़ला का जल रहा चूल्हा : जयराम


रांची, 26 नवंबर (हि.स.)।

विधायक जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सदन की कार्यवाही के दूसरी पाली में एमएमडीआर संशोधन से जुड़े संकल्प पर चर्चा के दौरान खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार और उससे होने वाले राजस्व के बंटवारे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हमारे कोयले से टाटा और बिड़ला का जल चूल्हा जल रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध है, लेकिन इसके वास्तविक लाभ से राज्य की स्थानीय आबादी अब भी वंचित हैं। जयराम महतो ने कहा कि राज्य के संसाधनों से दूसरे लोग आर्थिक लाभ उठा रहे हैं, जबकि खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने अतिरिक्त विशेष उपकर लगाने के प्रस्ताव पर भी अपनी बात रखी और गुजरात सरकार के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकारों और राजस्व में राज्यों की हिस्सेदारी का सवाल उठाया।

उन्होंने धनबाद सहित कोयलांचल में कोयले के अवैध कारोबार का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि अकेले धनबाद में करीब छह हजार करोड़ रुपये का कोयले का अवैध कारोबार होता है। उन्होंने सवाल किया कि इतनी बड़ी मात्रा में कोयला कहां से निकाला जाता है और कहां भेजा जाता है। उनके अनुसार, इस अवैध कारोबार से राज्य को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।

जयराम महतो ने मांग की कि झारखंड की खनिज संपदा का लाभ राज्य और यहां के लोगों को मिलना चाहिए। खनन से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, रोजगार और स्थानीय विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि राज्य के प्राकृतिक संसाधन झारखंड की समृद्धि का आधार बन सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783832 Articles

Share this story