साशाब्रा महासभा की बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
साशाब्रा महासभा की बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन


रामगढ़, 12 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ में सार्वभौम शाकद्वीपीय (ब्राह्मण) साशाब्रा महासभा की मासिक बैठक रविवार को शहर के रानीबाग स्थित कपील देव पाठक के आवास में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधाकान्त मिश्र ने की। इस दौरान बैठक में सामाजिक गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही उपस्थित बच्चों के बीच प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों की ओर से मन्त्र, गीत और उनके परिचय में गोत्र की जानकारी दी गई। उत्कृष्ट बच्चों को पठन पाठन की सामग्री देकर उन्हें पुरस्कृत किया गया। बताया गया कि आगामी मासिक बैठक 10 मई को विकास नगर स्थित महेश मिश्र के आवास में होगी, जिसमें शाकद्वीपीय ब्राह्मणों का जिला में सर्वे सूची तैयारी पर विचार विमर्श किया जाएगा।

मौके पर राधाकांत मिश्र, नरेन्द्र पाठक, कपील देत पाठक, डॉ बासुकीनाथ मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, सतीश पाठक, संजय कुमार पाठक, आलोक मिश्र, विराज मिश्र, भव्येश मिश्र, कुमार दिव्यांश, वरण्यम मिश्र, केशवी भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story