निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन


रांची, 13 सितंबर (हि.स.)। बिरसा मुंडा सेवा संस्थान की ओर से रविवार को मेसरा स्थित संस्थान के नूतन परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बिरसा मुंडा सेवा संस्थान एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर के संयुक्त तत्वावधान में आइआरएस हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित हुआ।

शिविर में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। अनुभवी चिकित्सकों और चिकित्सा दल ने नेत्र संबंधी विभिन्न समस्याओं की जांच की एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। जरूरतमंद मरीजों को आगे के उपचार के संबंध में भी उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है। ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से समय पर जांच और उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

शिविर के सफल आयोजन में बिरसा मुंडा सेवा संस्थान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रांची महानगर और आइआरएस हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story