अंगदान दिवस पर दो लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
अंगदान दिवस पर दो लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प


रांची, 03 अगस्त (हि.स.)। भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (एसओटीटीओ) झारखंड की ओर से सोमवार को रिम्स में अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने की बात पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान दो लोगों ने स्वेच्छा से अंगदान का संकल्प लिया। उन्हें अंगदान प्रतिज्ञा के क्यूआर कोड युक्त पौधे भेंट किया गया। एसओटीटीओ झारखंड ने आमजन से अंगदान के प्रति जागरूक होकर इस जीवनदायी अभियान से जुड़ने की अपील की।

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पाैधारोपण अभियान से हुई, जिसमें ऐसे पौधों का रोपण किया गया जिनसे नए पौधे विकसित हो सकते हैं। इसे अंगदान के संदेश एक जीवन से अनेक जीवनों को नई आशा का प्रतीक बताया गया।

इस अवसर पर रिम्स नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ट्रॉमा सेंटर, यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी ओपीडी परिसर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर अंगदान से जुड़े मिथकों को दूर करने और ब्रेन स्टेम डेथ एवं अंगदान के महत्व पर लोगों को जागरूक किया। साथ ही पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में रिम्स के निदेशक प्रो (डॉ) दीपेंद्र कुमार सिन्हा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो (डॉ) हिरेंद्र बिरुआ, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी, प्रो (डॉ) प्रदीप भट्टाचार्या, डॉ प्रज्ञा पंत घोष, डॉ मनीषा कुजूर सहित अन्य चिकित्सक मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story