झारखंड के सात जिलों में 31 को बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के सात जिलों में 31 को बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट


रांची, 30 मार्च (हि.स.)। झारखंड के सात जिलों में 31 मार्च को गर्जन के साथ बारिश होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने एवं ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी।

विभाग ने बताया कि उपर्युक्त जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने राज्य के दक्षिणी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना भी विभाग ने व्यक्त की है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 38.2 डिग्री और सबसे कम तापमान गुमला में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रांची में छाया कुहासा, दृश्यता हुई कम

सोमवार की सुबह में रांची और आसपास के इलाकों में घना कुहासा छाया रहा। लोगों को आस-पास की चीजें भी साफ-साफ नहीं दिखाई दे रही थी। घने कुहासे के चलते दृश्यता (विजिबिलिटी) भी काफी कम हो गई। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में धीरे-धीरे मौसम साफ हो गया और धूप भी खिल गई। इससे दोपहर में लोगों को भारी गर्मी का एहसास हुआ।

वहीं, सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 36.8 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 38.7 और न्यूनतम 20.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 36.5 डिग्री और न्यूनतम 25.6 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story