चक्रवात अकवान के कारण 20 को राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
चक्रवात अकवान के कारण 20 को राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट


चक्रवात अकवान के कारण 20 को राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट


रांची, 19 नवंबर (हि.स.)।

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान के कारण 20 नवंबर को राज्य के पांच जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात (आकाशीय बिजली )होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं २१ नवंबर को भी राज्य के उत्तर -पूर्वी जिलों में कहीं -कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें राज्य के दक्षिणी और मध्यवर्ती जिले शामिल हैं इसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और धनबाद शामिल है।

विभाग ने बताया है कि चक्रवार्ती तूफान अकवान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी दिशा की ओर बढ़ रहा है। 20 नवंबर को इसके आगे बढ़ाने की गति 90 से 120 किलोमीटर रहने की संभावना है।

गुरुवार को रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बादल छाने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में गिरावट से दिनभर लोगों को ठंड महसूस हुई।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान कोडरमा में 33.5 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री, बोकारो में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story