महिला आरक्षण बिल का विरोध नारी सशक्तिकरण के मार्ग में बाधा : धनंजय

WhatsApp Channel Join Now
महिला आरक्षण बिल का विरोध नारी सशक्तिकरण के मार्ग में बाधा : धनंजय


रामगढ़, 18 अप्रैल (हि.स.)। महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के विरोध को भाजपा नेताओं ने राह का रोड़ा बताया है। रामगढ़ में सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने इस विरोध को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह विरोध नारी सशक्तिकरण के मार्ग में एक गंभीर बाधा है। देश की आधी आबादी को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के उद्देश्य से लाया गया यह ऐतिहासिक विधेयक विपक्ष के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण पारित नहीं हो सका। यह लोकतंत्र और महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि देश की करोड़ों मिहलाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम था। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भूमिका देने की दिशा में एक अहम कदम भाजपा सरकार ने उठाया था।

उन्हाेंने कहा कि आज महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, सेना और राजनीति जैसे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे समय में इस विधेयक का विरोध कर इसे पारित न होने देना विपक्ष की नीयत पर सवाल खड़ा करता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story