स्कूल में शुरू हो मेंस्ट्रुअल हाइजीन की शिक्षा : डॉ प्रीति
रांची, 28 मई (हि.स.)।
वर्ल्ड मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के अवसर पर रांची में महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और माहवारी से जुड़े मिथकों को खत्म करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
इस वर्ष पीरियड फ्रेंडली एनवायरनमेंट थीम के तहत गुरूवार काे पारस अस्पाताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पारस एचईसी हॉस्पिटल की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ प्रीति सिंह ने कहा कि मेंस्ट्रुअल हाइजीन की सही शिक्षा परिवार और स्कूल से शुरू होनी चाहिए। माता-पिता को बेटों और बेटियों दोनों से पीरियड्स पर खुलकर बातचीत करें।
ताकि बच्चों में शुरुआत से ही सकारात्मक सोच विकसित हो सके। साथ ही स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
डॉ प्रीति सिंह ने कहा कि आज भी समाज में पीरियड्स को लेकर कई भ्रांतियां हैं।
अत्यधिक दर्द या अनियमित पीरियड्स जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने सेनेटरी पैड या अन्य हाइजीन प्रोडक्ट्स को हर छह घंटे में बदलने और कॉटन बेस्ड पैड इस्तेमाल करने की सलाह दी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

