सड़क के दो शिलान्यास से श्रेय लेने की सियासत की चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
सड़क के दो शिलान्यास से श्रेय लेने की सियासत की चर्चा


रामगढ़, 05 अक्टूबर (हि.स.)। सांडी से पटेल चौक तक पुराने एनएच-33 के निर्माण को लेकर हुए दो अलग-अलग शिलान्यास कार्यक्रमों ने अब राजनीतिक चर्चा का रूप ले लिया हैै। सड़क रामगढ़ और मांडू विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ती है। एक छोर पर रामगढ़ विधायक ममता देवी ने शिलान्यास किया, वहीं दूसरे छोर पर मांडू विधायक निर्मल महतो (तिवारी महतो) की मौजूदगी में भी शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। सड़क के निर्माण से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल सड़क से ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि एक ही सड़क परियोजना के लिए दो अलग-अलग शिलान्यास कार्यक्रम क्यों हुए।

एक ही सड़क के दोनों छोर पर अलग-अलग शिलान्यास कार्यक्रम होने से राजनीतिक गलियारों में कई सवाल उठने लगे हैं। दोनों कार्यक्रमों में स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों और समर्थकों की मौजूदगी ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है। रामगढ़ और मांडू विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली यह सड़क दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में अब बहस सड़क के निर्माण से आगे बढ़कर उसके शिलान्यास और राजनीतिक श्रेय तक पहुंच गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story