विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने बांटे पौधे

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने बांटे पौधे


रांची,05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से एक व्यक्ति—एक पौधा अभियान के तहत शुक्रवार को सेवासदन के सामने स्थित पार्क में पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शाखा की सदस्याओं ने पार्क में आए राहगीरों, स्थानीय नागरिकों एवं पर्यावरण प्रेमियों के बीच पौधों का वितरण किया।

उन्होंने पौधों के साथ लोगों को उनके संरक्षण, नियमित देखभाल और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी। सदस्यओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। पौधा वितरण के जरिए प्रकृति के प्रति प्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और हरित भविष्य का संदेश देने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर शाखा की अध्यक्षा शुभा अग्रवाल, अनिता सोमानी, पिंकी शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story