ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार


रांची, 11 सितंबर (हि.स.)। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना पर छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 14.86 ग्राम ब्राउन शुगर, एक वीवो मोबाइल फोन और 200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

कोतवाली एएसपी निखिल राय ने शुक्रवार को बताया कि सुखदेव नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अमरूद बागान स्थित लाह कोठी के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण और सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली निखिल राय के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद एक युवक भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान सुमित कुमार जायसवाल के रूप में हुई। वह रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर का रहने वाला बताया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story