चाकूबाजी मामले में एक हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now
चाकूबाजी मामले में एक हिरासत में


रांची, 25 फरवरी हि.स.)। राजधानी के लोअर बाजार थाना इलाके में बीती रात हुए चाकूबाजी मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया है, उसका नाम साहिल बताया जा रहा है। दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई है।

बताया जाता है कि मंगलवार की शाम में ईद की दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था। हालांकि उस समय स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद देर रात दोनों गुटों में फिर से विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में चाकूबाजी हो गई।

चाकूबाजी की इस घटना में इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दो लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। घायल युवकों का नाम मोहम्मद फैबीन, मोहम्मद रियान और मोहम्मद इरफान है। सभी कर्बला इलाके के रहने वाले हैं। चाकूबाजी का आरोप मोहम्मद अयान और उसके साथियों पर लगा है।

इस संबंध में सिटी डीएसपी केवी रमण ने बुधवार को बताया कि रात में चाकूबाजी की घटना होने की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि घायल युवक खतरे से बाहर है और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story