गैस भराई और चूल्हा मरम्मत की दुकान की आड़ में गांजा का कारोबार

WhatsApp Channel Join Now
गैस भराई और चूल्हा मरम्मत की दुकान की आड़ में गांजा का कारोबार


देवघर, 12 मई (हि.स.)। मधुपुर थाना क्षेत्र में गैस भराई और चूल्हा मरम्मत की दुकान की आड़ में अवैध रूप से गांजा बेचने का मामला मंगलवार काे सामने आया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 250 ग्राम गांजा बरामद किया और एक युवक को गिरफ्तार किया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि मधुपुर-पथरौल मुख्य सड़क के समीप चांदवारी में मो. जुनैद आलम अपनी गैस और चूल्हा मरम्मत की दुकान में प्लास्टिक की पुड़िया बनाकर गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान दुकान की तलाशी लेने पर 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान जुनैद आलम(21 ) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय आताउल शेख का पुत्र है और लालगढ़, वार्ड संख्या 09, मधुपुर थाना क्षेत्र का निवासी है।

इस संबंध में मधुपुर पुलिस स्टेशन में (कांड संख्या 98/2026) दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का अब तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक शौकत खान तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story