श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महाप्रभु जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भ्राता बलभद्र का हुआ भव्य श्रृंगार

WhatsApp Channel Join Now
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महाप्रभु जगन्नाथ, माता सुभद्रा, भ्राता बलभद्र का हुआ भव्य श्रृंगार


रांची, 04 सितंबर (हि.स.)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में शुक्रवार को श्री जगन्नाथ महाप्रभु, माता सुभद्रा, भ्राता बलभद्र स्वामी का भव्य श्रृंगार, विशेष पूजा की गई।

प्रातः 05 बजे मंदिर का पट खोला गया, प्रातः 06 बजे मंगल आरती हुई। इसके बाद जगन्नाथ अष्टकम का पाठ किया गया।

सुबह से मंदिर में भक्तों की भीड़ महाप्रभु के दर्शन पूजन के लिए आने लगा। जय श्री कृष्ण, जय जय जगन्नाथ के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।

इस अवसर महाप्रभु जगन्नामथ को सुंदर वस्त्र, आभूषण, अंग वस्त्र, मोर के पंख और सिर पर मुकुट से सजाया गया।

महाप्रभु को तुलसी की माला, पुष्प की माला पहनाया गया। महाप्रभु के लिए दूध से बने पकवान जैसे खीर, सूजी का हलवा, मिठाई, फल, नारियल, इलायची दाना का भोग लगाया गया।

वहीं दोपहर 12 बजे महाप्रभु को महाभोग चढ़ाया गया और दोपहर 12.10 बजे पट बंद हो गया जो पुनः दोपहर 03 बजे खुला, जहां भक्तों की भीड़ से मंदिर परिसर में भक्तों की ओर से भक्ति गीत का आयोजन किया गया।

मंदिर में विशेष भक्ति गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 03 से शाम के 07 बजे तक चलता रहा। जिसे सुनने और शामिल होने के लिए श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति गीतों की ओर से महाप्रभु को रिझाया।

इस अवसर पर मंदिर को चारों ओर से रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।

शाम 7.30 बजे मंगल आरती हुई, जगन्नाथ अष्टकम का पाठ हुआ।

बाद में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं रात 08 बजे मंदिर का पट बंद हो गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story