मकर संक्रांति पर महाप्रभु जगन्नाथ को लगा तिल, चूड़ा और दही का भोग

WhatsApp Channel Join Now
मकर संक्रांति पर महाप्रभु जगन्नाथ को लगा तिल, चूड़ा और दही का भोग


रांची, 15 जनवरी (हि.स.)। ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार को मकर संक्रांति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले तड़के 03 सुबह बजे मंदिर का पट खोला गया। इसके बाद महाप्रभु जगन्नाकथ की मंगल आरती हुई और बाल भोग प्रसाद चढ़ाया गया। साथ ही विष्णु अष्टकम का पाठ किया गया। इसके बाद सुबह 6:30 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पूजन शुरू किया गया। सुबह से श्रद्धालु मंदिर में आने लगे और महाप्रभु के दर्शन पूजन करने के बाद गरीबों के बीच दान भी किया।

जगन्नाथ मंदिर न्यास समिति की ओर से महाप्रभु को तिल,चूड़ा,दही,गुड़, तिलकुट का भोग अर्पण किया गया और दोपहर 12 बजे महाप्रभु को गंज भोग खिचड़ी,सब्जी और खीर का भोग लगाया गया। इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति की ओर से हजारों आम श्रद्धालु के बीच महाभोग तिलकूट, चूड़ा, दही और खिचड़ी, सब्जी, खीर का वितरण किया गया।

महाप्रभु का विशेष पूजा अनुष्ठान मंदिर के पुजारी रामेश्वर पाढ़ी, सरयू नाथ मिश्रा, मदनमोहन पाढ़ी, श्रीराम महंती, कुस्तुबधार मिश्रा,अश्वनी नाथ मिश्रा और गणेश पाढी सहित अन्य आचार्यों ने संपन्न कराया।

पूजन कार्यक्रम में मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष अशोक नरसरिया,सचिव मिथिलेश कुमार,प्रथम सेवक सेवईत ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, उच्च न्यायालय झारखंड के पूर्व न्यायाधीश एसएन पाठक, विरेन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य ने उपस्थित होकर महाप्रभु की पूजा अर्चना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story