बसंत मेले के अंतिम दिन हाथ से बनी चीजों की हुई खूब खरीदारी, चार स्टॉलधारी सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
बसंत मेले के अंतिम दिन हाथ से बनी चीजों की हुई खूब खरीदारी, चार स्टॉलधारी सम्मानित


रांची, 19 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच के बसंत मेले के अंतिम दिन गुरुवार को मेले में सुबह से ही रौनक देखने को मिली।

मेला में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। हाथ से बने हुए सामानों की लोगों ने काफी तारीफ की। हाथ का बना बादाम शरबत, चॉकलेट पॉप्स, पेस्ट्री, बच्चों और महिलाओं को बहुत पसंद आया। सुबह से ही लोगों ने काफी शॉपिंग की और लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। शाम में मेला के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि रिंकू बनर्जी मौजूद थीं।

मौके पर शाखा अध्यक्ष मधु सराफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

इधर, मेले की संयोजिका असु नेवटिया ने मेले की सफलता की जानकारी दी। मेले के समापन पर चार स्टॉलधारी महिलाओं को सम्माधनित किया गया। इनमें बेस्ट एक्सक्लूसिव आइटम -सुजाता कयाल, बेस्ट सेल्सवुमेनशिप - प्रीति जैन, बेस्ट डिस्पले- पूजा तोदी और बेस्ट हैंडीक्राफ्ट-कालिका जैन शामिल हैं।

कार्यक्रम का संचालन सीमा टॉटिया ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रूपा अग्रवाल, अनुशुया नेवटिया बीना मोदी, मंजू केडिया, मंजु लोहिया,

उर्मिला पाड़िया, प्रीती बंका, रीना सुरेखा, सीमा टांटिया, अर्चना अग्रवाल, कुसुम पटवारी, ललिता नारसरिया सुनीता सरावगी की सराहनीय भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story