महिलाओं ने भक्तिपूर्वक की गणगौर पूजा, लजीज व्यंजनों का उठाया आनंद

WhatsApp Channel Join Now
महिलाओं ने भक्तिपूर्वक की गणगौर पूजा, लजीज व्यंजनों का उठाया आनंद


रांची, 21 मार्च (हि.स.)। राजधानी के अपर बाजार स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में शनिवार को मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने गणगौर पूजा की।

पूजा के बाद गणगौर मिलान और विसर्जन के लिए मारवाड़ी समाज की महिलाएं जुटी। मंदिर परिसर में गणगौर मिलान और बड़ा तालाब में गणगौर विसर्जन घाट की व्यवस्था माहेश्वरी समाज के तीनों संगठन (श्री माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति, माहेश्वरी युवा संगठन) के सहयोग से किया गया था। माहेश्वरी भवन में लगाए गए गणगौर मेला में गणगौर विसर्जन करने आई महिलाओं ने रात्रि मेला में बने लजीज व्यंजन का आनंद लिया।

महोत्सव को सफल बनाने में रांची सभा अध्यक्ष किशन साबू , महिला अध्यक्ष भारती चितलांगिया, युवा अध्यक्ष विनय मंत्री, सभा सहसचिव वसंत लखोटिया, संयोजक कुमुद लखोटिया, लक्ष्मी चितलांगिया , सुरेश शारदा, अमित मालपानी,नयन बोरा, मोहित लाखोटिया और समाज के तीनों संगठन के सदस्यों ने सहयोग दिया।

रांची में 1981 से हो रही है गणगौर पूजा

रांची में माहेश्वरी समाज की ओर से वर्ष 1981 से मारवाड़ी समाज गणगौर की राजस्थानी परंपरा की पुरानी विरासत को संजोए हुए है। वहीं गणगौर पूजा की सार्वजनिक व्यवस्था गणेश नारायण साबू चौक, सेवा सदन पथ, अपर बाजार स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में शुरू की गई।

गणगौर पूजा होलिका दहन के दूसरे दिन से 16 दिनों तक चलता है। यह पर्व मूलतः कुंवारी लड़कियों और सुहागन महिलाओं का त्योहार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story