मुख्यमंत्री से पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री से पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात


मुख्यमंत्री से पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात


रांची, 24 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से अधिकारियों की यह शिष्टाचार भेंट थी। मुलाकात करने वाले अधिकारियों में आईजी जैप सुनील भास्कर, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अमन कुमार, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां निधि द्विवेदी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story