जनहित से जुड़े मामलों को अधिकारी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी

WhatsApp Channel Join Now
जनहित से जुड़े मामलों को अधिकारी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : डीसी


रामगढ़, 30 मई (हि.स.)। समाहरणालय के सभागार में शनिवार को डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान डीसी ने विभिन्न विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डीसी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, कल्याण, आपूर्ति एवं अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में जन शिकायतों के निष्पादन, आधारभूत संरचना विकास, पेयजल आपूर्ति, विद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यप्रणाली, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों की स्थिति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

डीसी ने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही सभी अधिकारी जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

उन्होंने संबंधित विभागों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने, प्रगति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने पर बल दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story