झारखंड में पिछले साल के मुकाबले अधिक गर्म रहे दिन, रांची में पारा 30.1 डिग्री

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में पिछले साल के मुकाबले अधिक गर्म रहे दिन, रांची में पारा 30.1 डिग्री


रांची, 19 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड में इस वर्ष 19 अक्टूबर को पिछले साल की इसी तारीख के मुकाबले अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रांची, जमशेदपुर और बोकारो में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विभाग के अनुसार, 19 अक्टूबर 2025 को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, इस वर्ष सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह, जमशेदपुर में पिछले वर्ष 19 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस वर्ष अधिकतम तापमान बढ़कर 33.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर बना रहा।

बोकारो में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले वर्ष यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। इस वर्ष सोमवार को अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान गुमला में 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। शनिवार को हुई बारिश के बाद रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763531 Articles

Share this story