बरियातू में खुला लेक व्यू कॉलेज ऑफ नर्सिंग

WhatsApp Channel Join Now
बरियातू में खुला लेक व्यू कॉलेज ऑफ नर्सिंग


रांची, 17 अक्टूबर (हि.स.)। बरियातू स्थित जोड़ा तालाब के पास एनआरएफ फाउंडेशन की ओर से संचालित लेक व्यू कॉलेज ऑफ नर्सिंग का उद्घाटन शनिवार को निदेशक अफसर खान की मां नूरजहां बेगम ने किया।

संस्थान के शुरू होने से नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को नया अवसर मिलेगा। संस्थान में जीएनएम-बीएससी नर्सिंग की 120 सीटें उपलब्ध है।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अफसर खान ने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और प्रायोगिक प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार करना है। उन्होंने छात्रवृत्ति और बैंक ऋण संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की बात भी कही।

मौके पर डॉ नसीम अख्तर ने संस्थान के पाठ्यक्रमों और शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज में तीन वर्षीय जीएनएम पाठ्यक्रम की 60 सीटें और चार वर्षीय बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की 60 सीटें हैं। इस तरह दोनों पाठ्यक्रमों में कुल 120 सीटें उपलब्ध हैं।

संस्थान की ओर से झारखंड फार्मेसी काउंसिल से मान्यता और झारखंड सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने की जानकारी दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762776 Articles

Share this story