नर्स सेवा कार्य करने में डॉक्टरों से कम नहीं : निर्मला बहन

WhatsApp Channel Join Now
नर्स सेवा कार्य करने में डॉक्टरों से कम नहीं : निर्मला बहन


रांची, 11 मई (हि.स.)। विश्व नर्सिंग दिवस की पूर्व संध्या पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से हरमू रोड सेवा केंद्र में सोमवार को नर्सों के लिए सम्माान समरोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि अस्पताल की नर्सें मरीजों का जीवन बचाती हैं। यदि डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। लेकिन नर्स भी सेवा कार्य करने में डॉक्टरों से कम नहीं हैं। सभी मरिजों को उनके अभिभावक की अनुपस्थिति में प्यार के साथ सेवा करती हैं और असहाय मरिजों के दुआओं के पात्र बनती हैं। मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में जुटे विभिन्न अस्पतालों की नर्सों को सम्मानित करते हुए उनके सेवा भाव और समर्पण की सराहना की गई।

इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल की नर्स एटेन ने कहा कि नर्सें हर दिन लोगों का जीवन बचाने और बेहतर बनाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि सहानुभूति, धैर्य, त्वरित निर्णय क्षमता और नैतिक ईमानदारी नर्सों की सबसे बड़ी पहचान है। वहीं हर्षित हॉस्पिटल की नर्स शोभा ने कोविड काल को याद करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी नर्सों ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नर्सों के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story