एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने कांके डैम में चलाया स्वच्छता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने कांके डैम में चलाया स्वच्छता अभियान


रांची, 23 मई (हि.स.)।

स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अवसर पर एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की ओर से शनिवार को कांके डैम पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बकायदा सामुदायिक सौहार्द्र एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कांके डैम मैदान पर आसपास के ग्रामीणों के साथ एक मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम सकारात्मक एवं ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूनम जैन ने समुदाय के बीच स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। बताया गया कि मैच और अभियान को सफल बनाने के उद्धेश्य से जुटे कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, युवाओं की आवाज़ को सशक्त बनाने और सामाजिक प्रभाव की पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यरत एक युवा संगठन के साथ शारदा ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आसपास के क्षेत्र की सफाई में सहयोग प्रदान किया। मौके पर पूनम जैन, अध्यक्षा, एसएसएलसी, प्रभात राम, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एनएमएल मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story