कुख्यात अपराधी रियाज़ हुआ जिला बदर

WhatsApp Channel Join Now
कुख्यात अपराधी रियाज़ हुआ जिला बदर


कुख्यात अपराधी रियाज़ हुआ जिला बदर


रामगढ़, 26 अगस्त (हि.स.)। रामगढ़ जिले से कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी को जिला बदल कर दिया गया है। एसपी मुकेश कुमार लुनायत की अनुशंसा पर डीसी ऋतुराज ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है।

इसके साथ ही तीन अपराधियों को हर सप्ताह हाज़िरी लगाने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

डीसी के न्यायालय में झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 के तहत वैसे अपराधियों जो कि जेल से छूटकर आने पर अपने घर पर न रहकर बाहर से ही व्यावसाईयों एवं ठेकेदारों से रंगदारी की मांग कर रहे हैं पर सख्त कार्रवाई की। अपराधी धमकी देने, विभिन्न स्रोतों से खबर भिजवाकर या खुद जाकर अपने प्रभाव क्षेत्र के ठेकेदारों व्यवसाईयों, ट्रांसपोर्टरों तथा सीसीएल के पदाधिकारियों, कर्मियों को लेवी के लिए भयभीत करने का कार्य करते हैं।

डीसी ने बताया कि अपराधकर्मी निशांत सिंह, प्रभात कुमार सिंह उर्फ सिक्कू सिंह और गुलशन कुमार सिंह को आगामी 3 महीने के लिए प्रत्येक सप्ताह में एक दिन थाना के समक्ष हाजिरी लगाने के लिए आदेश दिया गया है।

यदि कोई अनुज्ञप्ति आधारित शस्त्र है तो अविलंब उसे स्थानीय थाने में जमा करना होगा एवं इस अवधि में किसी भी स्थिति में शस्त्र धारित नहीं करना होगा।

इसके अलावा डीसी की ओर से कुख्यात अपराधी रियाज अंसारी को 3 महीने तक रामगढ़ जिला क्षेत्राधिकार से निष्कासित (जिला बदर) किया गया है। आरोपित को आदेश पारित होने के 24 घंटे के अंदर जिले की सीमा को छोड़ना होगा ।

यदि कोई अनुज्ञप्ति लाइसेंस आधारित शस्त्र है तो अविलंब उसे स्थानीय थाने में जमा कराएंगे एवं इस अवधि में किसी भी स्थिति में शस्त्रधारित नहीं करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story