चेंबर चुनाव के लिए 31 अगस्त से 01 सितंबर तक दाखिल होंगे नामांकन

WhatsApp Channel Join Now
चेंबर चुनाव के लिए 31 अगस्त से 01 सितंबर तक दाखिल होंगे नामांकन


रांची, 29 अगस्त (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ झारखंड चंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार ( 31 अगस्त) 2026 से शुरू होगी। चेंबर की कार्यकारिणी समिति एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक सदस्य 31 अगस्त को कार्यालय अवधि से लेकर 01 सितंबर 2026 की शाम 04 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

यह जानकारी चेंबर के चुनाव समिति के अध्यवक्ष अंचल किंगर और सह अध्यअक्ष पवन शर्मा की ओर से शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

चेयरमैन, चुनाव समिति को-चेयरमैन, चुनाव समिति नामांकन की अवधि समाप्त होने के बाद शाम 04 बजे से नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी एवं वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 03 सितंबर 2026 की दोपहर 03 बजे तक निर्धारित है।

वैध डीन नंबर उपलब्ध कराना अनिवार्य

अंचल किंगर ने कहा कि सभी प्रत्याशियों को नामांकन प्रपत्र के साथ वैध डीन (डायरेक्टर आइडेंटिफिकेशन नंबर) उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। बिना वैध डीन नंबर के नामांकन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय के निर्धारित फॉर्म डीआईआर-2 और डीआईआर-8 को भी विधिवत भरकर नामांकन प्रपत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि चेंबर के ऐसे सदस्य, जिन्हें सदस्य बने एक वर्ष पूर्ण हो चुका है, ही चुनाव में प्रत्याशी बनने के पात्र होंगे। नामांकन प्रपत्र में प्रस्तावक और समर्थक के रूप में केवल चेंबर के डायरेक्ट सदस्य ही मान्य होंगे।

चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि चेंबर की 12 सितंबर 2026 को आहूत 62वीं वार्षिक आमसभा से 30 दिन पूर्व तक बने आजीवन सदस्यों को ही इस चुनाव में मतदान का अधिकार होगा। अन्य श्रेणी के सदस्यों के लिए सदस्यता की अवधि न्यूनतम 90 दिन निर्धारित है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र सीलबंद लिफाफे में 5000 रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी (कुल 5,900 रुपये) की नॉन-रिफंडेबल फीस के साथ जमा किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि चेंबर की वार्षिक आमसभा 12 सितंबर 2026 को और सत्र 2026-27 के लिए चुनाव 13 सितंबर 2026 को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story