ट्रिपल मर्डर कांड में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : इरफान

WhatsApp Channel Join Now
ट्रिपल मर्डर कांड में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : इरफान


रांची, 28 अप्रैल (हि.स.)। मंत्री इरफान अंसारी ने हजारीबाग जिले के मोरांगी, पौता क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर कडी कार्रवाई का निर्देश दिया है। मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि पूरे मामले में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस प्रशासन कठोर एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करे।

हजारीबाग जिले के मोरांगी क्षेत्र में वसीफा नाज, सानिया परवीन और मोहम्मद आदिल का शव तालाब से बरामद होने को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने निष्पक्ष जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया है, ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जाए, पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों का बयान दर्ज किया जाए जल्द दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

उधर मंत्री इरफान अंसारी घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story