राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने बांधा रक्षा सूत्र

WhatsApp Channel Join Now
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने बांधा रक्षा सूत्र


रांची, 22 अगस्त (हि.स.)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को शनिवार को रांची स्थित लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने रक्षा सूत्र बांधा।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने राज्यपाल को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन और संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story