वार्ड 49 में मणिटोला पुल के पास नया ट्रांसफार्मर लगने से मिली राहत

WhatsApp Channel Join Now
वार्ड 49 में मणिटोला पुल के पास नया ट्रांसफार्मर लगने से मिली राहत


रांची, 27 मई (हि.स.)।

राजधानी के वार्ड 49 में लंबे समय से ट्रांसफार्मर की कमी और लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों को बुधवार को बड़ी राहत मिली है।

बिजली विभाग से समन्वय कर मणिटोला पुल के पास नया 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाया। इसके साथ ही सरदार बाड़ी में जले हुए ट्रांसफार्मर को भी बदलवाया गया, जिससे आसपास के कई मुहल्लों में बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। बढ़ती गर्मी के बीच क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।

स्थानीय लोगों ने समस्या की जानकारी वार्ड पार्षद जमीला खातून को दिए जाने के बाद यह साकारात्मनक पहल किया गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर लगने से अब बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में बेहतर हुई है और लो-वोल्टेज की समस्या से काफी राहत मिली है।

मौके पर पार्षद जमीला खातून ने कहा कि वार्ड 49 की जनता उनके परिवार की तरह है और क्षेत्र की हर समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि बरसात से पहले पूरे वार्ड में नालियों की युद्ध स्तर पर सफाई कराई जाएगी ताकि जलजमाव की समस्या न हो। साथ ही गली-मुहल्लों का सर्वे कर जर्जर सड़कों और नालियों के निर्माण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

मौके पर समाजसेवी रिजवान हुसैन, नईम आलम, इरफान कुरैशी, हाजी वली उल्लाह, मुन्ना भाई सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story