रामगढ कॉलेज में नए प्राचार्य का हुआ स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ कॉलेज में नए प्राचार्य का हुआ स्वागत


रामगढ़, 03 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ कॉलेज में शुक्रवार को ने प्राचार्य प्रोफेसर डॉ बिमल मिश्रा के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से स्वागत भाषण डॉक्टर रत्ना पांडे ने दिया। उन्होंने कहा कि नए प्राचार्य के साथ सहयोग कर काम किया जाएगा।

प्राचार्य प्रोफेसर डॉ बिमल मिश्रा ने कहा कि बहुत जिम्मेदारी है। महाविद्यालय के लिए विद्यार्थी सर्वोपरि है। उनके प्रति हमें संवेदनशीलता और सकारात्मक विचार रखना है। पठन-पाठन नियमित रूप से समय पर संचालित होगी। आने वाले समय में नैक में हमारा बेहतर प्रदर्शन हो इसके लिए हमें सतत प्रयास करना होगा। परिसर को स्वच्छ और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि छात्राओं को सशक्त बनाना होगा। महाविद्यालय में छात्राओं के लिए छात्रावास है जिसे जल्द शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई का उद्देश्य रोजगारपरक होना चाहिए। इसके लिए प्रयास किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को स्टार्टअप के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। शिक्षकों में उत्साह का संचार करते हुए उन्होंने कहा कि रिसर्च वर्क पर जोर देगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story